फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   From Giri Yojana to the city incoming pipe leaked

Solan News: गिरि योजना से शहर की ओर आने वाली पाइप हुई लीक

Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
From Giri Yojana to the city

incoming pipe leaked
सोलन के गौड़ा के समीप लीक करती शहर को आने वाली गिरी पेयजल योजना की पाइपलाइन। संवाद
रोजाना फव्वारा बनकर बेकार बहता है हजारों लीटर पानी
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग का दावा कई बार पाइप को किया जा चुका ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में मुख्य पेयजल टैंकों के लिए आ रही पाइप लाइन में लीकेज बढ़ गई है। गिरि योजना से आ रही इस पाइप लाइन में गौड़ा के समीपा पाइप में छिद्र हाेने से पानी लीक हो रहा है। इसके चलते रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। हालांकि जल शक्ति विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि यहां पर पाइप लाइन को कई बार ठीक करवाया जा चुका है। लेकिन बार-बार पाइप में छिद्र होने की समस्या आ रही है। हालांकि पानी शहर के मुख्य टैंकों तक पर्याप्त मात्रा में पहुंच रहा है। जिससे पेयजल समस्या किल्लत भी नहीं है।

गौर रहे कि सर्दियों में कई बार पाइप के टूटने और फटने की समस्या आ जाती है। इससे लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। गौड़ा के समीप भी बीते तीन दिनों से पाइप में हल्का छिद्र है। इस कारण यहां पर पाइप से पानी फव्वारा बनकर बहता रहता है। उधर, जल शक्ति विभाग मंडल सोलन के अधिशासी अभियंता ई. सुमित सूद ने बताया कि जहां भी पाइप से पानी बहता है वहां मरम्मत कार्य करवाया जाता है। आगामी दिनों में शहर के मुख्य पेयजल टैंक में पानी की मात्रा अधिक होती है तो पाइप को ठीक कर दिया जाएगा और लोगों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed