फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   From first class in government schools English medium will start: Ram Kumar

सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से शुरू होगी अंग्रेजी माध्यम :राम कुमार

Thu, 04 Jan 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 04 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
From first class in government schools

English medium will start: Ram Kumar
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोधी माजरा में वार्षिक समारोह में मौजूद सीपीएस राम कुमार चौधरी व
लोदी माजरा व गुल्लरवाला स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पहली कक्षा से सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा आरंभ करेगी। राम कुमार वीरवार को दून विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोदी माजरा व गुल्लरवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोदी माजरा के खेल मैदान के लिए लगभग 150 मीटर लंबा डंगा मनरेगा के माध्यम से लगवाने का आश्वासन दिया और स्कूल के लिए वोकेशनल लैब सीएसआर के माध्यम से बनवाने की घोषणा की। राम कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुल्लरवाला में सीएसआर के माध्यम से निर्मित परीक्षा हॉल का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के अन्य सरकारी विद्यालयों में भी सीएसआर के माध्यम से परीक्षा केंद्र बनवाए जाएंगे। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोदी माजरा और गुल्लरवाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। लोदी माजरा की प्रधान दर्शना देवी, उप प्रधान गुरचरण सिंह, पूर्व प्रधान रामलाल, लोदी माजरा के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा, गुल्लरवाला की प्रधानाचार्य उपमा शर्मा, एसएमसी गुल्लरवाला के प्रधान गुरपाल सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य राम किशन, राणा, दयाराम रेंजर, समाजसेवी हरभजन सिंह व अन्य अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोधी माजरा में वार्षिक समारोह में मौजूद सीपीएस राम कुमार चौधरी व

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोधी माजरा में वार्षिक समारोह में मौजूद सीपीएस राम कुमार चौधरी व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed