{"_id":"631b5ac8959b4965cf584dc087c89680","slug":"fraud-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाण पत्र से हथियाई वन विभाग में नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रमाण पत्र से हथियाई वन विभाग में नौकरी
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भियूंखरी गांव के एक व्यक्ति ने इसी गांव के अन्य व्यक्ति पर फर्जी प्रमाण पत्र लेकर वन विभाग में नौकरी प्राप्त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट मेें भियूंखरी निवासी कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि इसी गांव का रतन लाल वर्ष 1975 से लेकर 9 जून 1976 तक महज एक साल स्कूल में पढ़ाई की है। वह 8 अप्रैल 1980 को पांचवीं पास करने का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
यह प्रमाणपत्र उस समय के मुख्याध्यापक बलदेव नाम के व्यक्ति के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। उक्त व्यक्ति ने इस फर्जी प्रमाण पत्र से वन विभाग में बेलदार के पद पर कार्य कर रहा है। यह प्रमाण पत्र चनियारी स्कूल से जारी हुआ है जो कि पूरी तरह से गलत है। उक्त व्यक्ति वर्तमान में काऊ बीट में कार्य रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने पंचायत, वन विभाग व स्कूल से भी रिकार्ड इकट्ठा करने में जुट गई है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने धारा 420, 468, 471, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उक्त वन कर्मी का रिकार्ड जांच कर रही है। उधर, डीएफओ प्रीति भंडारी का कहना है कि वन कर्मी का मामला पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। अगर जांच में दोषी पाया जाता है तो बेलदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन