फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four-day remand for fake drug controllers

Solan News: फर्जी ड्रग कंट्रोलरों को चार दिन का रिमांड

Tue, 04 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बद्दी पुलिस ने ठगी के मामले में दूसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अपराध में इस्तेमाल गाड़ी की जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। फार्मा कंपनी में फर्जी ड्रग कंट्रोलर बनकर लाखों रुपये की ठगी और रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार को नालागढ़ अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने मामले में हरियाणा से दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी साथी के साथ फार्मा कंपनियों में लाइसेंस और अन्य कामों को लेकर जाल बिछाते थे। कई बार कंपनी के नियमित काम भी हो जाते थे तो आरोपी इसका श्रेय लेकर कंपनी संचालकों का विश्वास जीतने का प्रयास करते थे। इससे कंपनी संचालकों के लिए यह पहचानना मुश्किल हो जाता था कि आरोपी वास्तविक अधिकारी हैं या फर्जी। फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार जब आरोपियों ने अधिक रकम की मांग शुरू की तो उन्हें शक हुआ और पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

बरोटीवाला पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला जिले के कालका तहसील के खोखरा गांव निवासी गुरपाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मंगलवार को इसी गांव के प्रिंस को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य पहले ही कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को नालागढ़ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने अन्य फार्मा कंपनियों को भी इसी तरह निशाना तो नहीं बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed