फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four CBSE teachers assumed charge at Dharmpur School.

Solan News: धर्मपुर स्कूल में चार सीबीएसई अध्यापकों ने संभाला कार्यभार

Wed, 24 Jun 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)। शिक्षा विभाग के तहत चलाए जा रहे हिंदी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न के तहत अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। जिला सोलन के धर्मपुर स्कूल में चार अध्यापकों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इनमें दो गणित और दो अंग्रेजी विषय के अध्यापक शामिल हैं।

ये अध्यापक प्री प्राइमरी कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा तक के बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्रदान करेंगे। सरकार के आदेशों के अनुसार, इन अध्यापकों को 30 हजार रुपये का मासिक निश्चित वेतन मिलेगा। इनकी सेवाएं केवल पांच वर्ष की अवधि के लिए रहेंगी। ये अध्यापक हिमाचल सरकार के कर्मचारी नहीं माने जाएंगे। इन अध्यापकों को सहायक अध्यापक के तौर पर नियुक्त किया गया है। उन्हें स्कूल के दो महीने के अवकाश के दौरान मासिक वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इन अध्यापकों को बच्चों को निजी ट्यूशन पढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। स्कूल प्रधानाचार्य इनकी सेवाएं किसी भी कक्षा में लगा सकते हैं।ये अध्यापक बच्चों को बुनियादी शिक्षा से परिचित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed