फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   foundation stone broken

सामुदायिक भवन की शिलान्यास पट्टिका गायब

Tue, 04 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
foundation stone broken
बद्दी के वार्ड नंबर एक स्थित पार्क से गायब हुई सामुदायिक भवन की शिलान्यास पट्टिका। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। बद्दी के वार्ड नंबर एक में 15 दिन पहले लगाई गई सामुदायिक भवन की शिलान्यास पट्टिका गायब हो गई है। वार्ड सदस्य किरण टी गौतम ने इसकी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मौके का दौरा कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को दून के विधायक परमजीत सिंह ने वार्ड एक के पार्क में सामुदायिक भवन बनाने के लिए शिलान्यास पट्टिका लगाई थी। लेकिन कुछ लोगों को यह सामुदायिक भवन बनना रास नहीं आया और इस पट्टिका को गायब कर दिया। मौके पर खाली दीवार तो है लेकिन पट्टिका गायब है। वार्ड सदस्य किरण टी गौतम ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग पार्क में सैर करने के लिए गए तो शिलान्यास पट्टिका गायब थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने उन्हें दी। इसके बारे में नगर परिषद के ईओ को भी अवगत करवा दिया है। बद्दी पुलिस को भी सूचित किया गया है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed