फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   forz signature

अविश्वास प्रस्ताव पर नप उपाध्यक्ष के करवाए गए फर्जी हस्ताक्षर

Sun, 28 May 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sun, 28 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

कांग्रेस के कुछ नेताओं को सोलन नगर परिषद क्षेत्र में हो रहा विकास हजम नहीं हो रहा है। इस कारण उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। वहीं कुछ कांग्रेस नेता अपनी रिश्तेदारी निभाने के लिए भाजपा के पार्षदों से मिल कर कांग्रेसी पार्षदों इस अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करवा लिए। नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें बदनाम करने के लिए यह षड्यंत्र रचा है और जल्द ही इसका पटाक्षेप हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 माह में सोलन नगर परिषद क्षेत्र में दशकों से लंबित कार्य पूरे हुए हैं और लगभग 10 करोड़ रुपये के नए कार्य किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि अविश्वास प्रस्ताव पर नप उपाध्यक्ष मीरा आनंद के कथित फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन


नप अध्यक्ष ने कहा कि 25 जनवरी 2016 को जब वह अध्यक्ष बने थे तो उन्होंने सभी वार्डों का समान विकास करवाने की शपथ ली थी और सभी पार्षदों के सहयोग से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अध्यक्ष पद की कुर्सी की नहीं बल्कि सेवाभाव की शपथ ली है और उस पर वह खरा उतरने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सपरून में दो मंजिला पार्किंग के अलावा दो मंजिला रेहड़ी मार्केट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पार्षदों की नाराजगी को आपस में मिल बैठ कर दूर कर लिया जाएगा, लेकिन कांग्रेस के साथ कभी समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाली वार्ड नंबर-4 की पार्षद कृष्णा देवी और उनके पति  पूर्व पार्षद रूप चंद ने रविवार को कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने नप अध्यक्ष पवन गुप्ता के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें गुमराह किया गया और धोखे से हस्ताक्षर करवा लिए, लेकिन अब वह पवन गुप्ता और भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं।


रूप चंद ने आरोप लगाया कि विकास के मामले में उनके वार्ड से भेदभाव किया जा रहा है और मंत्री भी विकास के लिए कोई धनराशि नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले 22 सालों से कांग्रेस के साथ थे, लेकिन कभी पार्टी में तरजीह नहीं दी गई। इस कारण उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का फैसला कर लिया है। रूप चंद ने कहा कि वह आने वाले चुनावों में सोलन से भाजपा के टिकट की दावेदारी भी प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed