{"_id":"666d9d0c1f48a156b800842b","slug":"former-president-of-np-along-with-mla-water-meter-stolen-from-the-house-of-solan-news-c-176-1-ssml1041-123467-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विधायक समेत नप के पूर्व अध्यक्ष\nके घर से पानी के मीटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विधायक समेत नप के पूर्व अध्यक्ष के घर से पानी के मीटर चोरी
Sat, 15 Jun 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
परवाणू क्षेत्र का मामला, दिन दिहाड़े दिया चोरी को अंजाम
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू में शनिवार को दिन दिहाड़े नशेड़ियों ने करीब दस पानी के मीटर पर हाथ साफ कर दिया है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार सेक्टर एक के निवासी चरणजीत कामरा ने पुलिस को शिकायत दी कि दोपहर 11:00 से 1:00 बजे के बीच फ्लैट नंबर 10 से चोरों ने 5 पानी के मीटर चोरी कर लिए हैं। इस वारदात को दिनदहाड़े ही अंजाम दिया है। नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद निशा शर्मा के घरों को भी चोरों ने नहीं बक्शा उनके घर से भी एक मीटर चोरी हो गया है। इसके अलावा परवाणू के सेक्टर एक में कसौली विधानसभा के विधायक के घर में रह रहे किराएदार चमन ने भी लगभग एक हफ्ता पहले मीटर चोरी होनी की शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि इन चोरी की वारदात को क्षेत्र के नशेड़ी अंजाम दे रहे हैं। पिछले तीन माह में परवाणू से करीब 70 पानी के मीटर चोरी हो चुके हैं। थाना प्रभारी परवाणू मान सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।