फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Former nagar panchayat president sends suggestions to health minister for improving water supply in Solan

Solan News: सोलन में जल आपूर्ति सुधार के लिए पूर्व नप अध्यक्ष ने भेजे स्वास्थ्य मंत्री को सुझाव

Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
30 फीसदी पानी की बर्बादी रोकने पर जोर, धर्मपुर-कसौली पेयजल योजना जल्द करें शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में लगातार बढ़ रही पेयजल किल्लत को लेकर नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत और व्यापार मंडल सोलन के पूर्व महासचिव मनोज गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल को इसमें सुधार के लिए कुछ सुझाव भेजे हैं। यह सुझाव सेवानिवृत्त अभियंता प्रमुख जोगिंदर सिंह चौहान समेत कई अधिकारियों ने सुझाए हैं।
इन सुझावों में पानी की बर्बादी रोकने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें धर्मपुर-कसौली पेयजल योजना को यथाशीघ्र पूरा करने की बात कही गई है। इससे सोलन पेयजल योजना पर वर्तमान भार कम हो सकेगा। योजना के तहत पानी उठाने की व्यवस्था दो चरणों में करने का प्रस्ताव है। दूसरे चरण तक सड़क पहले से निर्मित है, जिससे निर्माण और रखरखाव में सुविधा होगी। विस्तृत तकनीकी सर्वेक्षण के बाद वर्तमान जल भंडारण टैंकों की क्षमता का आकलन किया जाएगा। आवश्यकतानुसार नए जल भंडारण टैंकों का निर्माण भी होना चाहिए।
विज्ञापन

वर्तमान अनुमान के अनुसार लगभग 30 फीसदी गैर-राजस्व जल की हानि होती है। इसे कम करने के लिए पानी के रिसाव और अवैध उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। पूरे शहर को जल आपूर्ति के लिए विभिन्न जोनों में विभाजित किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है, उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में निर्मित कुओं में गाद भरने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान क लिए करगानू के आसपास ऊंचे स्थानों का तकनीकी सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इसके बाद 9 से 15 मीटर गहराई वाले नए कुओं का निर्माण आवश्यक है। करगानू के समीप एक स्थायी बांध का निर्माण भी संभव है। यह गिरी नदी में जल स्तर कम होने पर गौड़ा स्थित जल शोधन संयंत्र तक पानी पहुंचाने में सहायक होगा। भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेणुका बांध से खैरी (जिला सिरमौर) या आसपास के उपयुक्त स्थान से सोलन के लिए जल उपलब्ध कराने की योजना पर अभी से विचार-विमर्श शुरू किया जाना चाहिए। संबंधित विभागों के साथ आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने का भी सुझाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed