{"_id":"6850143d12b223b1ba01480f","slug":"forest-cutters-cut-down-pine-trees-in-lunus-solan-news-c-176-1-ssml1040-146348-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लूनस में वन काटुओं ने काट डाले चीड़ के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लूनस में वन काटुओं ने काट डाले चीड़ के पेड़
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोग गिरफ्तार, दो अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। वन विभाग की टीम ने लूनस में चीड़ की अवैध लकड़ी बरामद की है। स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग की टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साई बीट के वन रक्षक पुरुषोत्तम दास ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को साई बीट में गश्त पर था, तो रात 9:15 बजे उसे मोबाइल पर सूचना मिली की लूनस में शामलात जमीन से चीड़ के पेड़ का कटान हुआ है और लकड़ी को सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। जिस पर वह रात को लूनस पहुंचा तो उसने मौके पर देखा की चीड़ के मोछे सड़क के किनारे पड़े थे। इस बीच युवा क्लब महाराणा के सदस्यों ने तीन लोगों को मौके पर पकड़ा हुआ था। पकड़े गए लोगों में नालागढ़ तहसील के थोहन गांव का रघुवीर, रणजीत व मनीष शामिल थे। इस दौरान लूनस गांव का विक्की कुमार व उसका साथी राकेश कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लकड़ी को कब्जे में लेने के बाद चालक तीनों लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार दोनों लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएफओ विकल्प यादव ने मामला दर्ज कराने की पुष्टि की है। वहीं एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।