फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Forced connections made in the sewerage line under construction in Baddi

Solan News: बद्दी में निर्माणाधीन सीवरेज लाइन में जबरन किए कनेक्शन

Tue, 28 Apr 2026 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Forced connections made in the sewerage line under construction in Baddi
बद्दी के चक्का गांव में नई लाइन में जबरन सीवरेज का पानी छोड़ने से जमा हुआ गंदा पानी- संवाद। - फोटो : 1
बिना अनुमति छह लोगों ने लाइन में छोड़ी गंदगी, गंदा जमा होने से रुका सीवरेज लाइन का काम
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियाें ने मौके पर पहुंच बंद करवाए कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के चक्कां गांव नई बन रही सीवरेज लाइन में छह लोगों ने जबरन लाइन में कनेक्शन देकर सीवरेज छोड़ दिया, जिससे निर्माणाधीन लाइन के मुहाने पर गंदा पानी जाम हो गया। इससे विभाग का काम ठप पड़ गया और कामगारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि बद्दी में करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से नई सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इससे पहले 10 साल पहले 36 करोड़ की लागत से लाइन बिछाई गई थी, लेकिन जगह-जगह लीकेज के कारण अब नए सिरे से काम किया जा रहा है। चक्कां गांव में शनिवार को ही नई पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन रविवार को कुछ लोगों ने लाइन चालू होने से पहले ही अपने कनेक्शन जोड़ दिए। सोमवार सुबह जब विभाग के कर्मचारी काम पर लौटे तो पूरी लाइन में गंदा पानी भरा हुआ मिला। सूचना मिलते ही जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने एसडीओ और जेई को मौके पर भेजा। विभागीय टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन फर्जी कनेक्शनों को बंद करवाया और जमा गंदगी को साफ कर दोबारा काम शुरू करवाया।

कोट
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि छह लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर निर्माणाधीन लाइन में सीवरेज डाल दी थी। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गंदा पानी हटाने के बाद अब लाइन बिछाने का कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है, ताकि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed