फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   For the first time, JBT trainees participated in the recruitment process in their own district.

Solan News: पहली बार अपने ही जिले में भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए जेबीटी प्रशिक्षु

Wed, 22 Nov 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 22 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई काउंसलिंग 5:00 बजे तक चली
विज्ञापन

108 पदों के लिए 175 प्रशिक्षुओं ने लिया काउंसलिंग में हिस्सा
प्रशिक्षुओं ने अपनी पसंद की तैनाती के लिए स्थानों के नाम भी भरे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में पहली बार जेबीटी प्रशिक्षु ने अपने ही जिले में भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। जिससे प्रशिक्षुओं को आवेदन समेत काउंसलिंग के लिए अन्य जिलों में भागदौड़ नहीं करनी पड़ी है। इसके अलावा प्रशिक्षुओं को अपने पसंद के जिलों में तैनात होने के लिए विकल्प के ताैर नाम भरने की राहत मिली। डाइट सोलन में बुधवार को सुबह 10:30 बजे से 108 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग शुरू की गई, जोकि शाम पांच बजे तक चली। जिसमें 175 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। वहीं अब शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग की रिपोर्ट निदेशालय शिमला भेज दी है। इसमें अंतिम निर्णय शिक्षा निदेशालय की ओर से लिया जाएगा।
उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा संजीव ठाकुर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्वक निपट गई। जिसमें मेरिट के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को भेजी जा रही है। पहली बार प्रशिक्षुओं ने अपने ही जिला में भर्ती दी है। इस दौरान भरे जाने वाले फॉर्म में उन्हें तैनाती के लिए अपने पसंद के जिलों की सूची भी डाली है। इसमें अब अंतिम निर्णय निदेशालय की ओर से लिया जाएगा।
विज्ञापन

लाइव रिपोर्ट
स्थान डाइट सोलन, समय सुबह 10:00 बजे। जेबीटी प्रशिक्षु काउंसलिंग के लिए परिसर में पहुंच रहे हैं। काउंसलिंग चेयरमैन संजीव ठाकुर समेत सदस्य दीपिका शर्मा और देश राज शर्मा काउंसलिंग की तैयारी कर रहे हैं। 10:30 बजे प्रशिक्षुओं को आवेदन फार्म दिए गए, जिसे प्रशिक्षुओं ने भरना शुरू कर दिया। 11:00 बजे तक डाइट परिसर में प्रशिक्षुओं की संख्या बढ़ने लगी, काउंसलिंग अधिकारी प्रशिक्षुओं के प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। दोपहर 12:30 बजे तक 81 प्रशिक्षु काउंसलिंग में शामिल हो गए, इस बीच कुछ प्रशिक्षु अपनी बारी का इंतजार करते रहे, कुछ परिसर के आस-पास बैठे हैं। देर शाम 05:00 बजे तक 175 ने प्रशिक्षुओं ने काउंसलिंग में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed