फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   for senior citizens Special health camp started

Solan News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर शुरू

Fri, 05 Jul 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 05 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
for senior citizens 

Special health camp started
हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र जौनाजी में बुजुर्ग महिला की शुगर जांच करता चिकित्सक। संवाद
आयुष विभाग 15 सितंबर तक घरद्वार पर देगा सुविधा
विज्ञापन

शुगर, हीमोग्लोबिन समेत मुफ्त में दवाओं का होगा वितरण
बुढ़ापे में होने वाले रोगों के प्रति जागरूक करने का है उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में वरिष्ठ नागरिकों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए आयुष विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर शुरू किए गए हैं। इस कड़ी में शुक्रवार से शुरू हो गए हैं। यह शिविर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में लगेंगे। इस शिविर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों से पहले ही बुजुर्गों को जागरूक करना है। शिविर 15 सितंबर तक जिलेभर में चयनित किए गए 57 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में लगेंगे। पहले दिन जौणाजी और शहरोल में लगाया गया।
शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ टेस्ट की भी सुविधा विभाग की ओर से दी जाएगी। शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच मौके पर ही उपलब्ध होगी। इसी के साथ यदि कोई बीमारी बुजुर्गों में निकलती है तो उन्हें दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। शिविर में योग, प्राणायाम के उद्देश्य के बारे में भी बताया जाएगा। वहीं, जड़ी-बूटियों से बीमारियों का उपचार शिविर में किया जाएगा। आयुष पद्धति प्रचीनतम पद्धति है। इससे गंभीर बीमारियोंं को जड़ से खत्म करना संभव है। यही कारण है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि समय पर बीमारियों का पता चल सके। क्योंकि बीमारियों का पहले ही पता लग जाने से उसे गंभीर होने से भी बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


इनसेठ
जौणाजी और शहरोल में उठाया फायदा
शुक्रवार को शुरु हुए स्वास्थ्य शिविर का वरिष्ठ नागरिक फायदा उठाने लग गए हैं। पहले दिन शहर के साथ लगते जौणाजी और शहरोल में स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया और जांच करवाई। जौणाजी में 17 और शहरोल में 25 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। अधिकतर वरिष्ठ नागरिक स्वस्थ निकलें। इस दौरान सभी की शुगर और बीपी की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जिलेभर में वरिष्ठ नागरिकों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए आयुष विभाग स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा। 15 सितंबर तक जिलेभर में अलग-अलग हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में शिविर होंगे। वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह है कि अलग-अलग केंद्रों में पहुंच कर शिविर का लाभ उठाएं।
डॉ. प्रवीण वैद्य
जिला आयुष अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed