फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Food Safety Department emphasizes maintaining hygiene and quality.

Solan News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्वच्छता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर दिया जोर

Sun, 30 Aug 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 30 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department emphasizes maintaining hygiene and quality.
सोलन शहर के मालरोड पर स्थित निजी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी व शहर के खाद्य कारोबार
सोलन के खाद्य कारोबारियों के साथ बैठक कर दीं कई जानकारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को मालरोड स्थित एक होटल में बैठक की। यह बैठक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित थी। इसमें माल रोड क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई, बेकरी और कैफे व्यवसायियों ने भाग लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की खरीद, भंडारण, तैयारी और परोसने से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। शर्मा ने गुणवत्ता से कोई समझौता न करने पर जोर दिया। खाद्य सामग्री स्वच्छ और सुरक्षित स्थान पर रखी जानी चाहिए। कच्चे और तैयार खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। रसोईघर की साफ-सफाई और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता भी महत्वपूर्ण है। साफ और सुरक्षित पानी का इस्तेमाल करने को कहा गया। बर्तनों और उपकरणों की नियमित सफाई पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन


मानकों का पालन और उपभोक्ता सुरक्षा
खाद्य पदार्थों को उचित तापमान पर रखने के निर्देश दिए गए। सामग्री की समाप्ति तिथि की नियमित जांच भी जरूरी है। व्यापारियों को बताया गया कि निर्धारित मानकों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है। खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता, पैकेजिंग, निर्माण और समाप्ति तिथि जांचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावट की रोकथाम और साझा सहयोग
बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि यह केवल विभाग की नहीं, बल्कि कारोबारियों की भी जिम्मेदारी है। उन्हें अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और गुणवत्ता के उच्च मानक बनाए रखने होंगे। विभाग ने सभी व्यापारियों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। सोलन में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता का बेहतर वातावरण बनाने में सहयोग मांगा गया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष कुशल जेठी, डॉ. अतुल, दीक्षा कपिल उपस्थित रहे। महासचिव पंकज वर्मा, उपाध्यक्ष विनेश शर्मा और मुकेश शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed