फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Food safety department collects samples of milk juice and other edible items in Solan and Nalagarh

सोलन और नालागढ़ में भरे दूध और शर्बत समेत पांच सैंपल

Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोलन और नालागढ़ में खाद्य पदार्थों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालागढ़ में टीम ने सात सैंपल भरे। इनको जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट 15 दिनों में आएगी।
जानकारी के अनुसार नालागढ़ में लोकल दूध, मिल्क क्रीम, सेब जूस और कैंडी जबकि निगरानी के आधार पर शर्बत, एनर्जी ड्रिंक और सरसों तेल के सैंपल भरे। ये सैंपल ब्रांडेड कंपनियों के हैं।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों से लाइसेंस की भी जांच की। इसके अलावा सोलन में मिठाई दुकानों पर जांच के दौरान स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा की टीम ने 10 और सोलन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीक्षा कपिल की टीम ने आठ सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इस दौरान लाइसेंस और अन्य व्यवस्थाओं को भी जांचा।
उधर, सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि नालागढ़ में सात खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed