फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Food safety department alert on Holi, four samples of sweets collected in Dharampur

Solan News: होली पर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, धर्मपुर में मिठाई के चार सैंपल भरे

Sat, 28 Feb 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
सीटीएल कंडाघाट में होगी जांच,तीन मार्च तक चलेगा स्पेशल ड्राइव, लाइसेंस और स्वच्छता की भी होगी जांच
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी की देखरेख में दो टीमों का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रंगों के पर्व होली पर लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जिला में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में विभाग की टीम ने छापामारी करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी धर्मपुर में टीम ने छापामारी की है। इस दौरान चार मिठाइयों के सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा जाएगा। आगामी दिनों में रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा कि खाद्य पदार्थों की क्या गुणवत्ता है। अगर सैंपल फेल होता है तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। तीन मार्च तक होली त्योहार को देखते हुए स्पेशल ड्राइव चलाई गई है। अगर मिठाई में किसी भी प्रकार का संदेह होगा तो मौके पर ही टीम मिठाई को फिंकवाएगी। इस दौरान न केवल सैंपल भरे जाएंगे बल्कि दुकानों में साफ-सफाई व लाइसेंस की भी जांच की जाएगी। होली को लेकर विभाग की ओर से दो टीम का गठन किया है। एक टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा की देखरेख में बनाई गई है। यह टीम धर्मपुर, जाबली, कोटी, परवाणू, और बीबीएन क्षेत्र में मिठाई व अन्य दुकानों का निरीक्षण करेगी। इसी के साथ दूसरी टीम का जिम्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीक्षा कपिल को दिया है। टीम नगर निगम क्षेत्र समेत कंडाघाट, कुमारहट्टी, चायल, अर्की समेत अन्य जगहों में छापामारी करेगी।

इनसेट
शुक्रवार को भरे गए सैंपल
धर्मपुर में शुक्रवार को एक टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाई दुकानों से गुलाब जामुन, पनीर, रसगुल्ला और बेसन लड्डू के सैंपल भरे हैं। आठ मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर साफ-सफाई को जांचा। साथ ही लाइसेंस की भी जांच की गई।
विज्ञापन


इनसेट
मिठाइयों के बनाने और एक्सपायरी डेट भी जरूरी
जिलेभर में मिठाई दुकानदारों को मिठाइयों के बनाने और एक्सपायरी डेट भी लिखना जरूरी कर दिया है। हालांकि यह नियम पहले से ही लागू है, लेकिन कुछ ही दुकानदार इसकी पालना कर रहे हैं। अब विभाग ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि अगर वे मिठाई के उत्पादन की तिथि और एक्सपायरी डेट नहीं लिखेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
होली त्योहार को लेकर विभाग ने दो टीम का गठन किया है। दोनों टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सैंपलिंग करेगी और जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। अगर मिठाई में किसी भी प्रकार का संदेह होता है तो उसे मौके पर ही फिंकवाया जाएगा।
-डॉ. अतुल कायस्थ,सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed