फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Folk music competition will be held in memory of Lata Mangeshkar

Solan News: लता मंगेशकर की स्मृति में होगी लोक संगीत प्रतियोगिता

Mon, 04 Sep 2023 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 04 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
आठ सितंबर तक कर सकेंगे जिले के लोक कलाकार आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वर कोकिला भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर की याद में में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से लोक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए आठ सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। प्रतियोगिता की तिथि बाद में तय की जाएगी। प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में बांटा गया है।
पहली श्रेणी विशुद्ध लोक संगीत है। इसमें लोक गायक के लोकगीतों का विषय सामान्य जीवन से लेकर इतिहास, धर्म, पुराण आदि सभी से संबंधित हो सकता है, परंतु प्रायः गाए जाने वाले लोक गीत, प्रेम, वीर गाथाओं, देव स्तुतियों, ऋतु प्रभात और सामाजिक बंधनों, सामाजिक उत्सवों आदि सभी से संबंधित हैं। हर्ष और वेदना दोनों की इनमें अनुभूति होती है। ये लोकगीत एकल, युगल या सामूहिक रूप से गाए जाने वाले हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी श्रेणी समकालीन व आधुनिकता लिए हुए विलयात्मक लोक संगीत रखी गई है। इस श्रेणी में ऐसे लोक संगीत को रखा जाएगा जिसमें हमारे परंपरागत लोक संगीत के साथ-साथ आधुनिक संगीत का विलय हो। विषय समान होंगे जो विशुद्ध लोक संगीत की श्रेणी में है। उपरोक्त दोनों श्रेणियों में क्रमशः पुरुष व महिला श्रेणी में प्रथम चरण में जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोनों प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम आए प्रतिभागी को 11000 रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल जिला सोलन के कलाकार ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। दोनों वर्गों और दोनों श्रेणियों में आयु एवं स्थाई निवास प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतिलिपि संलग्न करनी होगी। प्रतिभागियों को यात्रा भत्ता, ठहरने का प्रबंध एवं भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पारिश्रमिक प्रदान नहीं किया जाएगा। केवल विजेता प्रतिभागियों को ही पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक कलाकार 8 सितंबर तक विभाग के कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed