{"_id":"56eed6e54f1c1bf525f14fa5","slug":"flower-exhibition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत ऋतु पर फूलों की खुशबू से महका शूलिनी विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत ऋतु पर फूलों की खुशबू से महका शूलिनी विवि
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
बसंत ऋतु के आगमन पर शूलिनी विवि द्वारा आयोजित फूलों की प्रदर्शनी को देखने उमड़े लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूलिनी विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को बसंत ऋतु के आगमन पर फूलों की एक प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रदर्शनी में लगाए गए कैक्टस के पौधे को प्रथम पुरस्कार मिला। रेनेनकुलस फूल को इस ऋतु का सर्वश्रेष्ठ फूल, बारह मासी फूलों में अजेलिया और बोंसाई में चाइनिज एल्म प्रथम रहे। प्रदर्शनी का उद्घाटन आर्मी गैरीसन सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ओमवीर सिंह ने किया। प्रदर्शनी में फूलदार पौधों की विभिन्न किस्मों को प्रदर्शित किया गया।
विश्वविद्यालय परिसर में बच्चों के लिए एडवेंचर क्लब, फन विद साइंस (विज्ञान स्टाल), खान-पान के स्टाल लगाए गए। खाद्य प्रशिक्षण एवं खाद्य संरक्षण तकनीकों पर भी एक स्टाल लगाया गया। इसमें विश्वविद्यालय के फूड टेक्नोलॉजी विभाग के संकाय सदस्यों ने ट्रेनिंग दी। आध्यात्मिक किताबों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का एक आकर्षण लाइव म्यूजिक परफार्मेंस रही। इसमें शिमला के अंकुर कपूर और शूलिनी के छात्र शैमपी और शुभम ने लोगों का मनोरंजन किया। फूलों की प्रदर्शनी को जज करने के लिए नामी विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। इनमें शशि जुलका, सुमिता सूद और डीएस पुरी शामिल हुए। कार्यक्रम में शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रेम कुमार खोसला, सरोज खोसला, शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. सतीश आनंद, अशोक आनंद और ट्रस्टी विशाल आनंद मौजूद रहे।