{"_id":"6731f2cefcf797abf10f9180","slug":"five-piri-darbar-team-winners-in-open-category-of-kabaddi-solan-news-c-176-1-ssml1040-132023-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कबड्डी के ओपन वर्ग में पांच पीरी दरबार की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कबड्डी के ओपन वर्ग में पांच पीरी दरबार की टीम विजेता
Mon, 11 Nov 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
सैणी माजरा में विधायक हरदीप बावा कबड्डी के फाइनल मैच के खिलाड़ियों का परिचय करते हुए। संवाद
फाइनल में पांचपीरी दरबार ने राजपुरा को पराजित किया
सैणी माजरा में कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के सैणी माजरा में जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से 17वीं कबड्डी प्रतियोगिता में 38 किलो वर्ग में राजपुरा ने हरियाणा के कैथल को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। सैणी माजरा के खेल मैदान में हुई कबड्डी प्रतियोगिता के 50 किलो वर्ग में दभोटा ने पंजाब के नकोदर को पराजित कर ट्राॅफी जीती। ओपन वर्ग में पांचपीरी दरबार विजेता रहा। फाइनल में पांचपीरी दरबार ने नालागढ़ के राजपुरा की टीम को पटकनी दी। प्रतियोगिता में 112 टीमों ने भाग लिया था।
समापन समारोह के मुख्यातिथि हरदीप बावा ने विजेता व उपविजेता रही टीमों को क्लब की ओर से सम्मानित किया। विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए एक लाख देने की घोषणा की और पेयजल की समस्या का समाधान करने के अधिकारियों को आदेश दिए और जनता की अन्य समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर पूर्व प्रधान अवतार सिंह, जगतार सिंह, पूर्व प्रधान रामलाल, सुरेंद्र सिंह, गुरमुख सिंह, हाकम सिंह, राम सिंह, मोहन सिंह, राम किशन, गुरदेव सिंह, क्लब के प्रधान लाडी, उपप्रधान टेक चंद, सचिव मोहन लाल, बलजीत सैणी, मिंटू सैणी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।