{"_id":"6181527507f9e93c524add40","slug":"five-oil-samples-failed-in-nalagarh-solan-news-sml3891491189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में तेल के पांच सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में तेल के पांच सैंपल फेल
विज्ञापन
नालागढ में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एमएपटीएल में खोए का सैंपल की जांच करते हुए जांच अधिकारी। ?
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ में तेल के पांच सैंपल फेल
खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे 55 खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल
सैंपल फेल होने पर दुकान में प्रयोग होने वाला 20 लीटर तेल नष्ट किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नालागढ़ में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जांचे गए सैंपलों में से तेल के पांच सैंपल फेल पाए गए हैं। विभाग की टीम ने इन सैंपलों की जांच मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में की। इसके अलावा विभाग ने लड्ड़ू, कलाकंद और गाय के दूध के भी सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं, तेल के सैंपल फेल होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा की टीम ने करीब 20 लीटर तेल को नष्ट किया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफआईटी) मौके पर लाकर बाजार में ही दही, दूध, पनीर, चटनी, तेल, पानी और खोआ के 55 सैंपल जांचे। टीम ने खाद्य वस्तुओं के सैंपल की मौके पर जांच कर बाजार का सर्वे किया। इस दौरान विभाग के खाद्य सामग्री जांच अधिकारी राहुल देव ने मौके पर ही खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए और मौके पर ही उसकी रिपोर्ट दी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि जिस कुकिंग ऑयल में मिठाई बनाई जा रही थी उसमें टीपीसी वैल्यू अधिक पाई गई। इसके चलते उन्होंने उन दुकानों के तेल को नष्ट करवा दिया। इसके अलावा विभाग ने लड्ड़ू, कलाकंद और गाय के दूध के सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में जांच को भेजा जाएगा। रिपोर्ट खराब आने पर इन सैंपलों को कोर्ट में लगाया जाएगा तथा दुकानदारों के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।