{"_id":"695ffe379b6f15e3190901cc","slug":"five-obc-guards-will-be-deployed-at-every-booth-dhanotia-solan-news-c-176-1-sln1010-160961-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बूथ पर तैनात होंगे पांच ओबीसी प्रहरी : धनोटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बूथ पर तैनात होंगे पांच ओबीसी प्रहरी : धनोटिया
विज्ञापन
ओबीसी मोर्चा की बैठक कों संबोधित करे हुए जिला अध्यक्ष नसीब सैनी स्रोत: संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय परिचय बैठक में किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। भाजपा जिला सोलन ओबीसी मोर्चा की बैठक वीरवार को जिलाध्यक्ष नसीब सैनी की अध्यक्षता में नालागढ़ में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राम लोक धनोटिया ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए हर बूथ पर पांच ओबीसी प्रहरी तैनात करने का संकल्प दिलाया। बैठक में दून, नालागढ़ और पंजेहरा मंडल के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण संगर ने ओबीसी वर्ग की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए ओबीसी सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ाने और केंद्र की तर्ज पर प्रदेश की नौकरियों में 27 फीसदी आरक्षण देने की मांग रखी। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं में ओबीसी वर्ग को एससी-एसटी वर्ग के समान लाभ देने का आग्रह किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्र सरकार की ओर से पिछड़े वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह, महामंत्री सुभाष चौधरी, सचिव नरेश चौधरी व पवन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।