{"_id":"1cf3d3d519b2d649416fe309d59151e1","slug":"fire-hindi-news-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोरमा कंपनी में लगी आग, लाखों स्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोरमा कंपनी में लगी आग, लाखों स्वाह
ब्यूरो /अमर उजाला, लोदी माजरा (सोलन)।
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोदी माजरा स्थित इंडोरमा कंपनी में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। नालागढ़ व बद्दी फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों से पानी व फोम डाल कर आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में आग लगने से धुआं मिलों दूर से दिखाई देने लगा।
विज्ञापन
प्रत्याक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर दो बजे इंडोरमा कंपनी के बायलर में अचानक आग लग गई। इस दौरान कंपनी के कामगारों ने फायर उपकरणों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होने लगी। आग अधिक फैलते देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बद्दी व नालागढ़ से फायर आफिसर खेम सिंह व लिडिंग फायर मैन देवदत के नेतृत्व में 25 कर्मियों ने चार गाड़ियों से आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर फोम व पानी डालकर बायलर को ठंडा किया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
फायर आफिसर खेम सिंह ने बायलर गर्म होने से साथ लगते कपड़े में आग पकड़ ली। उन्होंने कहा कि एक बायलर को अधिक नुकसान हुआ है। आग पर जल्द काबू पा लिया गया जिस कारण फैक्टरी में कच्च और तैयार माल समेत मशीनों को बचा लिया गया। कंपनी के प्रबंधक कमल शर्मा ने बताया कि आग से जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगते ही कर्मियों ने फायर हाइड्रेंट चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया जिससे आग को नहीं फैलने दिया अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। एक बायलर को अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन