फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fire broke out in warehouse due to short circuit, counter and laptop burnt

Solan News: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, काउंटर व लैपटॉप जला

Tue, 26 Mar 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
परवाणू कसौली रोड पर कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू से कसौली रोड पर सेक्टर-2 परवाणू में कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में विद्युत शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से गोदाम में रखा काउंटर और एक लैपटाॅप जल गया। सूचना मिलते ही परवाणू पुलिस और फायर ब्रिगेड परवाणू की टीम मौके पर पहुंची। आग पर पानी के फायर टेंडर की मदद से इस पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार गोदाम बंद पडा था जिसमें से धुआं निकलता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गोदाम के शटर का ताला तोड़ा गया, तो आग लगने का पता चला। एक फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस पर साथ लगती दुकानों के मालिकों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही की आग दिन में लगी यदि रात्रि में लगती तो साथ लगती दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। फिलहाल फायर ब्रिगेड के तुरंत पहुंचने से जल्द आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी में गोदाम में रखा दुकान का काउंटर और उस पर रखा लैपटॉप जलकर राख हो गया। आग से लगभग 80,000 रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आगजनी की पुष्टि परवाणू सब फायर आफिसर टेकचंद ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed