{"_id":"680d1214d53a1579c20364b7","slug":"fire-broke-out-in-the-yard-of-kunihar-power-substation-causing-loss-of-rs-25-lakh-solan-news-c-176-1-ssml1042-142496-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्युत सब स्टेशन कुनिहार के यार्ड में\nभड़की आग, 2.5 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्युत सब स्टेशन कुनिहार के यार्ड में भड़की आग, 2.5 लाख का नुकसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कुनिहार-शिमला सड़क पर विद्युत सब स्टेशन कुनिहार के यार्ड में आग भड़क गई। इससे करीब 2.5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। दोपहर करीब 3:00 बजे सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर के पास धुंआ उठता दिखाई दिया। पहले तो कर्मचारियों ने मौके पर स्वयं ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें तेज हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना अर्की अग्निशमन केंद्र को दी। विभाग की टीम फायर टेंडर समेत मौके पर पहुंच गई। आग अधिक होने के कारण सोलन और बनलगी से भी फायर टेंडर मंगवाए गए। सोलन, बनलगी और अर्की से फायर टेंंडर पहुंचने के बाद टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि यार्ड में बिजली तार समेत अन्य सामान भी पड़ा था। जिसे समय रहते आग पर काबू पा कर बचा लिया गया। उधर, अग्निशमन अधिकारी कमलजीत ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पाया गया है। आग लगने से करीब 2.5 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। हालांकि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सोलन, बनलगी और अर्की से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे थे। आग के कारणों का पता नहीं लगा है।