{"_id":"dd9876ce9f47d3748d39b4987951df26","slug":"fire-breaks-out-in-slum-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन झुग्गियां जली, पचास हजार की संपत्ति जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन झुग्गियां जली, पचास हजार की संपत्ति जल कर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास लगती कामगारों की तीन झुग्गियां आग से नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस अग्निकांड में पचास हजार रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई है। आग से तीनों कामगारों की 13 हजार रुपये नकदी पर जल कर राख हो गई है।
विज्ञापन
यह घटना मध्य रात्रि डेढ़ बजे की है। अचानक देखते ही देखते प्रवासी कामगार धर्मपाल, मोहन व उपेंद्र की झग्गियां जल कर राख हो गई। आग का सेंक लगने से तीन कामगार अपने परिवार को लेकर सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन झुग्गियों में रखा खाने पीने का सामान, कपड़े बर्तन व अन्य सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
धर्मपाल, मोहन व उपेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने खून पसीने की कमाई को झुग्गियों में रखा था, लेकिन उसे भी निकालने का समय नहीं मिला। उधर, फायर आफिसर किशोर कुमार ने बताया कि एक बजे उन्हें सूचना मिली उसके बाद एक घंटे बाद ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उन्होंने दस लाख की संपत्ति सुरक्षित बचाया। इन झुग्गियों से साथ डेढ़ सौ झुग्गियां थी जिन्हें जलने से बचाया गया। आग बुझाने में लिडिंग फायरमैन संत राम ठाकुर, गोपाल चौधरी, ओमकार व कमलेश ने भरसक प्रयास किया।