फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fire breaks out in cow shed in Doutti Panchayat of Arki

Solan News: अर्की के दाउटी पंचायत में गोशाला में लगी आग

Thu, 23 May 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 23 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cow shed in Doutti Panchayat of Arki
ग्राम पंचायत दाउटी में गौशाला में लगी आग से उठता धुआं। संवाद
घास और इमारती लकड़ी जलकर हुई राख
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने की नुकसान की रिपोर्ट तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत दाउटी के दाती ब्राह्मणा गांव में एक गोशाला में अचानक आग लग गई। जिससे गोशाला में रखी घास व इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। दाउटी पंचायत के उप प्रधान हीरा सिंह कौंडल ने बताया कि दाती ब्राह्मणा गांव के संतराम की गोशाला में वीरवार सुबह 10:00 बजे अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि गोशाला में कोई पशु नहीं था अन्यथा अधिक नुकसान हो सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की परंतु तब तक काफी नुकसान हो चुका था। उन्होंने बताया कि इस बारे में स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी गई। जिसके बाद पटवारी ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार कर दी है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार की सहायता करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed