हिमाचल प्रदेश: छात्र की मौत के मामले में शूलिनी विवि पर एफआईआर, छानबीन शुरू; पुलिस ने सुसाइड नोट जुन्गा भेजे
शूलिनी विश्वविद्यालय के एक छात्र नितिन की आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने शूलिनी विवि प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसे लेकर मंगलवार को छात्रों ने विवि कैंपस में प्रदर्शन भी किया था। छात्रों ने विवि प्रशासन पर कई आरोप लगाए थे। हालांकि आत्महत्या के दो दिन बाद भी मामला शांत था, लेकिन विवि कैंपस में हंगामे के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इसमें विवि प्रबंधकों से भी पूछताछ की जा रही है।
एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शूलिनी यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह तथ्य सामने आया है कि मृतक नितिन शूलिनी विश्वविद्यालय का छात्र था और विश्वविद्यालय ने एक कंपनी के माध्यम से इसी संस्थान में उसका प्लेसमेंट किया था। घटना के बाद शूलिनी विवि के छात्रों ने विवि परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।
एसएफआई जिला सोलन कमेटी ने भी संस्थान पर कार्रवाई मांग उठाई। जिला कमेटी के अध्यक्ष रोहित शर्मा व सचिव रोहित वर्धन ने कहा कि निष्पक्ष जांच करवाई जाए। संबंधित विवि प्रशासन प्लेसमेंट सेल और दोषी शिक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे।
28 मार्च को पुलिस थाना सदर सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना मिली कि मधुबन कॉलोनी सोलन में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान 21 वर्षीय नितिन पुत्र कल्याण चौहान निवासी गांव एवं डाकघर शील तहसील रोहड़ू जिला शिमला के रूप में हुई।
माकपा भी दे चुकी है धरने की चेतावनी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता संजय चौहान ने कहा कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई और पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करती है तो माकपा विवि में जाकर धरना-प्रदर्शन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेवारी विवि व स्थानीय प्रशासन की होगी।