{"_id":"6a4cfcc78e218d24e40b792e","slug":"final-trial-of-paragliding-site-in-nalagarh-successful-solan-news-c-176-1-ssml1044-173433-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में पैराग्लाइडिंग स्थल का अंतिम ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में पैराग्लाइडिंग स्थल का अंतिम ट्रायल सफल
विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक कोईड़ी पंचायत में पैराग्लाईडिंग स्थल का निरीक्षण करते हुए- स्रोत- विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने प्रस्तावित पैराग्लाइडिंग स्थल के किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कोईड़ी पंचायत में पैराग्लाइडिंग टेक-ऑफ और लैंडिंग स्थल का अंतिम तकनीकी ट्रायल और निरीक्षण मंगलवार को हुआ। अब पर्यटन विभाग से स्वीकृति के बाद यह जिले का पहला अधिकृत पैराग्लाइडिंग स्थल बन जाएगा।
इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह बाबा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सफल ट्रायल के बाद गठित तकनीकी समिति विस्तृत रिपोर्ट पर्यटन विभाग को भेजेगी। विभागीय मंजूरी मिलने के बाद विशेषज्ञों की अनुशंसाओं और निर्धारित मानकों के अनुरूप इस स्थल का विकास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत स्थल तक सड़क संपर्क बेहतर किया जाएगा, ताकि पर्यटकों और साहसिक खेल प्रेमियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां इसे साहसिक पर्यटन के लिए बेहद उपयुक्त बनाती हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की निकटता के कारण यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ साहसिक पर्यटन से जुड़े स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और नालागढ़ में पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियों की शुरुआत इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
उपमंडलाधिकारी एवं मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अहलूवालिया ने बताया कि समिति ने प्रस्तावित स्थल का विभिन्न चरणों में विस्तृत सर्वेक्षण, तकनीकी परीक्षण और निर्धारित मानकों के अनुरूप मूल्यांकन किया है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस स्थल को साहसिक खेल गतिविधियों के लिए शुरू किया जाएगा।
इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली के प्रशिक्षक गिमनर सिंह ने टेक-ऑफ साइट से सफल एकल पैराग्लाइडिंग उड़ान भरते हुए सुरक्षित लैंडिंग की। संस्थान के अधिकारियों ने भी स्थल का निरीक्षण कर इसकी तकनीकी और सुरक्षा संबंधी उपयुक्तता का आकलन किया।
इस अवसर पर संस्थान के उपनिदेशक लूदर सिंह, तहसीलदार हुस्न चंद, जिला पर्यटन अधिकारी पदमा, खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।