फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   File a return in lokmiter centre

अब लोक मित्र केंद्र में भरें वैट रिटर्न

Sat, 26 Mar 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 26 Mar 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
File a return in lokmiter centre
औद्योगिक जिला सोलन के हजारों कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। - फोटो : Demo Pic

औद्योगिक जिला सोलन के हजारों कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। कंप्यूटर के ज्ञान से अंजान कारोबारियों को आनलाइन रिटर्न के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। अब लोक मित्र केंद्रों में आनलाइन रिटर्न की सुविधा शुरू हो गई है। विभाग ने लोकमित्र केंद्रों के शुल्क निर्धारित करके इसे लागू करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


विभिन्न मदों में रिटर्न भरने के लिए 5 रुपये से लेकर 50 रुपये तक शुल्क चुकाना होगा। दावा किया जा रहा है कि इससे वैट और अन्य रिटर्न भरना काफी आसान हो जाएगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां छोटे कारोबारी को इंटरनेट और कंप्यूटर का ज्ञान न होने से दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन


हालांकि यह अधिसूचना पहले की जारी है। लेकिन अधिकांश लोक मित्र केंद्रों में यह व्यवस्था त्वरित प्रभाव से लागू करने के निर्देश हैं। उधर सोलन में लोक मित्र केंद्रों में यह व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। लेकिन कई लोक मित्र केंद्रों में इंटरनेट के बदतर हालात इसमें अड़चन पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 हजार कारोबारियों को राहत
जिला सोलन में 20 से 25 हजार के करीब आबकारी एवं कराधान के डीलर हैं। बद्दी आबकारी एवं कराधान जिला में इसका खास महत्व है। आनलाइन रिटर्न हर टैक्स डीलर के लिए अनिवार्य कर दी है। समय रहते टैक्स भी अनिवार्य किया जा रहा है। तिमाही रिटर्न भरने के अलावा कई बड़े कारोबारी मासिक रिटर्न भरने वाले भी हैं। इसके अलावा साल के अंत में डीम्ड असेसमेंट भी भरी जाती है। इसे भी विभाग आनलाइन कर चुका है।

यह रहेंगी दरें
वेब पार्टल                           05 रुपये प्रति साइनअप

वैट फाइलिंग, पंजीकरण            20 रुपये प्रति फार्म
फाइलिंग वैट: एलपी वन            50 डीलर से कम 50 रुपये प्रति रिटर्न
एलपीवन में 50 डीलर से अधिक   50+ 10 रुपये एक्स्ट्रा
डाउनलोडिंग : डिकलेरेशन फार्म    26 ए   20 प्रति फार्म
अन्य एक्ट की ई रिटर्न फाइलिंग     25 प्रति रिटर्न         
एंट्री डाटा एचपी बार्डर फार्म 27ए   10 प्रति फार्म

सलाह के लिए भी दस रुपये
सलाह और जानकारी के लिए भी कारोबारियों को लोकमित्र केंद्रों पर जेब ढीली करनी पड़ेगी। इसके लिए लोक मित्र केंद्रों पर दस रुपये खर्च करने होंगे। तय दरों में यह भी शामिल किया है। कारोबारियों में दीपक, मनोज, बलविंद्र, सुभाष आनंद, नरेंद्र कुमार ने कहा कि आनलाइन रिटर्न सुगम केंद्र में भरना काफी सुगम होगा। लिहाजा हर सुगम केंद्र में यह सुविधा मिलनी चाहिए। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कारोबारियों को कंप्यूटर का ज्ञान न होने के चलते परेशानी होती है। लेकिन सलाह के लिए दस रुपये कीमत तय करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed