{"_id":"665dc32d6e9147e44c075ca6","slug":"fever-increases-due-to-heat-and-throat-pain-patients-solan-news-c-176-1-ssml1042-122722-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गर्मी से बढ़ने लगे बुखार\nऔर गले में दर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गर्मी से बढ़ने लगे बुखार और गले में दर्द के मरीज
Mon, 03 Jun 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
मेडिसिन ओपीडी में चेकअप करवाते मरीज। संवाद
क्षेत्रीय अस्पताल में पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे मरीज
धूप से आने के बाद लोग कर रहे ठंडी चीजों और पानी का सेवन
अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और थकान के भी आने लगे मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। गर्मी के बढ़ने से अस्पतालों में बुखार और गले में दर्द के मामले भी आ रहे हैं। धूप से आने के बाद राहत पाने के लिए लोग एकदम ठंडी चीजों और पानी का सेवन कर रहे हैं। इसके चलते लोग बुखार और गले में दर्द से पीड़ित होकर अस्पताल में आ रहे हैं। सोमवार को भी क्षेत्रीय अस्पताल में संबंधित शिकायत लेकर मेडिसिन ओपीडी के बाहर कतारें लगी रही। वहीं, अस्पताल में डिहाइड्रेशन के मामले भी आ रहे हैं। डिहाइड्रेशन के अधिकतर मामले बीबीएन और परवाणू में आ रहे हैं। जहां पर धूप की तपिश से लोग बीमार होना भी शुरू हो गए हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल में बुखार और गले में दर्द से सोमवार को 80 मरीज उपचार के लिए मेडिसिन ओपीडी पहुंचे। जबकि 10 मरीज डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर अस्पताल में उपचार के लिए आए। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की स्थिति स्थिर है। इससे उन्हें भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। लेकिन चिकित्सक मरीजों पर नजर बनाए हुए हैं। चिकित्सकों ने मामले आने के बाद अलर्ट भी जारी कर दिया है। चिकित्सक लोगों को एकदम ठंडा पानी और चीजों का सेवन करने से थोड़ा परहेज करने के लिए कह रहे हैं। धूप से जाने के बाद शरीर में पसीना अधिक रहता है। इससे मरीज बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
जिले के अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में भी डिहाइड्रेशन की वजह से सिर-हाथ-पैर में दर्द और चक्कर की शिकायत चिकित्सकों से कर रहे हैं। मरीज आ रहे हैं। इस प्रकार की स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी है। गर्मी आते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। बच्चों में भी इस प्रकार के मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
इनसेट
यह भी आ रहे लक्षण
-उल्टी दस्त होना
-चक्कर आना
-चिड़चिड़ापन महसूस होना
-सिर दर्द
-पेट में दर्द उठना
-मुंह सूखना
इनसेट
इस तरह से करें बचाव
-पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
-समय-समय पर ओआरएस का घोल पीते रहें।
-साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-बाहर का खाना खाने से बचें।
-तरल पेय पदार्थों का खूब सेवन करें।
इनसेट
जिले में तापमान बढ़ता जा रहा है। इससे बुखार, गले में दर्द समेत अन्य मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोगों से आग्रह है कि धूप से जाने के बाद एकदम ठंडी चीजों का सेवन न करें।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
जिला स्वास्थ्य अधिकारी