फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fear of scrub typhus rises in Solan; 20 cases reported this year.

Solan News: सोलन में स्क्रब टायफस का बढ़ा खौफ, इस वर्ष 20 मामले आए सामने

Thu, 10 Sep 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 10 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश, बारिश के मौसम में बढ़े संदिग्ध मरीज, अस्पतालों को रोजाना रिपोर्ट भेजने के आदेश
विज्ञापन

अस्पतालों में वार्ड और दवाओं के इंतजाम पूरे, चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में स्क्रब टायफस का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। इस वर्ष अब तक जिले में स्क्रब टायफस के 20 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से मानसून शुरू होने के बाद ही आठ नए मरीज सामने आए हैं। अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना दो से तीन संदिग्ध मरीज पहुंच रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जिले का हर अस्पताल रोजाना स्क्रब टायफस के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट मुख्य कार्यालय को भेजेगा। सभी चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहकर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर और जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित कर लिया गया है, ताकि मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो। हाल ही में आईजीएमसी शिमला में भी सोलन के एक मरीज में स्क्रब टायफस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


बचाव के उपाय, रखें ये सावधानियां
घास या झाड़ियों वाले इलाकों में जाते समय शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें। इससे ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक जीवाणु के संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मौजूद पालतू जानवरों की नियमित सफाई और जांच करें, ताकि वे इस संक्रमण को घर के भीतर न ला सकें।
कोट
विभाग की ओर से सभी अस्पतालों और चिकित्सा अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनवरी से अब तक जिले में 20 मामले सामने आ चुके हैं। संदिग्ध मरीजों की लैब में नियमित जांच की जा रही है और मामले बढ़ने की स्थिति से निपटने के लिए विभाग के पास पर्याप्त तैयारियां हैं। - डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed