फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers jubilant after bumper crop of garlic in Solan district

जिले में इस साल लहसुन की बंपर पैदावार

Mon, 28 Feb 2022 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
ललित कश्यप
विज्ञापन

सोलन। पिछले वर्ष कोविड काल में लहसुन के अच्छे दाम मिलने से इस बार जिला में लहसुन की पैदावार बढ़ने की भी संभावना है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 580 हेक्टेयर क्षेत्र में लहसुन की रोपाई की गई है। पिछले वर्ष 500 हेक्टेयर क्षेत्र में ही खेती की गई थी। इस बार समय पर अच्छी बारिश लहसुन के संजीवनी साबित हो रही है। इससे किसानों को पैदावार भी दोगुना अधिक होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष अकेले कृषि विभाग ने ही किसानों को 224 क्विंटल लहसुन का बीज वितरित किया जबकि कई किसानों ने बाजार से भी करीब 150 क्विंटल बीज की खरीद की थी। इस वर्ष बाजार में बीज के कम दाम होने से किसानों ने करीब 250 लहसुन की खरीद की है। इसके अलावा विभाग से 224 क्विंटल लहसुन खरीदी गया है।
विज्ञापन

प्रदेश की सब्जी मंडी सोलन में वर्ष 2020-21 में 32 हजार क्विंटल लहसुन से 24 करोड़ का कारोबार किया है। इस बार अच्छी और अधिक पैदावार से यह कारोबार दो गुना अधिक होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष सब्जी मंडी में लहसुन ग्रेड के हिसाब से 50 से 150 रुपये किलो तक भी बिका है। प्रदेश के लहसुन की दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की मंडियों में भारी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला कृषि अधिकारी सीमा कंसल ने बताया कि जिले में लहसुन की पैदावार बढ़ने लगी है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक क्षेत्र में लहसुन की रोपाई की गई है। इन दिनों हो रही बारिश से अच्छी फसल होने की उम्मीद है। बारिश लहसुन के लिए संजीवनी का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed