{"_id":"6a675a8139207ac6f102c6e7","slug":"farmers-have-not-been-receiving-urea-fertilizer-for-a-month-solan-news-c-176-1-ssml1041-175005-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: किसानों को एक महीने से नहीं मिल रही यूरिया खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: किसानों को एक महीने से नहीं मिल रही यूरिया खाद
विज्ञापन
किसान परेशान, फसलें बर्बाद होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। कृषि सेवा सहकारी सभा समिति मित्तियां में करीब एक माह से यूरिया खाद की आपूर्ति नहीं होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि करीब एक माह पहले समिति में 250 बोरी यूरिया खाद पहुंची थी, जो कुछ ही दिनों में समाप्त हो गई। इसके बाद से नई खेप नहीं पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
खाद की तलाश में किसान रामशहर, नालागढ़ और स्वारघाट के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां भी पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
समिति के प्रधान राजकुमार ने बताया कि यूरिया की कमी और बढ़ती मांग के बारे में विभागों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक खाद की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकी है। उन्होंने विभाग से क्षेत्र के किसानों की आवश्यकता को देखते हुए जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
किसान किशन चंद, अर्जुन सिंह, लक्ष्मी सिंह, मनोहर लाल और मक्खन सिंह ने बताया कि समय पर खाद नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र यूरिया उपलब्ध नहीं कराई गई तो फसलों की वृद्धि प्रभावित होगी और उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। किसानों ने संबंधित विभाग और उच्च अधिकारियों से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके।