फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers did not agree, in Haripur Sandoli Railway track construction work stalled for the fourth day

Solan News: नहीं माने किसान, हरिपुर संडोली में चौथे दिन भी रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य ठप

Fri, 05 Jan 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 05 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not agree, in Haripur Sandoli

Railway track construction work stalled for the fourth day
बद्दी की हरिपुर संडोली में रेलवे के खिलाफ धरना देते किसान। स्रोत:ग्रामीण
किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा
विज्ञापन

एक समान रेट की मांग कर रहे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी की हरिपुर संडोली पंचायत के किसानों ने रेलवे लाइन का कार्य चौथे दिन भी नहीं होने दिया। ग्रामीण एक समान रेट की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। शुक्रवार को भी किसान धरने पर डटे रहे। उपायुक्त भी इस दौरान बीबीएन में थे, लेकिन किसानों से नहीं मिले।
संडोली के किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन उपजाऊ थी, उन्हें कम और जिनकी जमीन ठीक नहीं थी उन्हें ज्यादा रेट दिया गया है। सराज माजरा की जमीन को 82 लाख रुपये बिस्वा दिया गया है जबकि अन्य लोगों को सात लाख रुपये दिया गया है। इसके अलावा रेलवे की ओर से लाइन के निचली ओर आने वाले लोगों की सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है। लाइन बनने से लोग अपने ही खेत में जाने से वंचित हो जाएंगे। इसके लिए भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

संडोली पंचायत के नंबरदार चरणदास, पूर्व प्रधान रामेश्वर दास, सिमरनजीत सिंह कुंडलस, कालूराम, भूपेंद्र सिंह, मोहनलाल ,सुरेंद्र, सतनाम, सर्वेश, विजय, जसवंत सिंह, बरयाम सिंह, शंकर, संजीव कुमार, रामकुमार, वीरेंद्र, नरेंद्र, हर्ष कृषक मोहन लाल ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed