{"_id":"6a75d663d857030e6e06976c","slug":"farmers-are-frustrated-as-tomato-prices-fall-in-the-markets-solan-news-c-176-1-ssml1041-175877-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मंडियों में टमाटर के दाम गिरने से किसान हताश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मंडियों में टमाटर के दाम गिरने से किसान हताश
Fri, 07 Aug 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बंगलुरू टमाटर की भारी आवक से उत्पादकों को चपत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। प्रदेश की मंडियों में टमाटर के दामों में आई भारी गिरावट के कारण स्थानीय किसान परेशान हैं। देश की प्रमुख मंडियों में बेंगलुरु के टमाटर की भारी आवक होने की वजह से हिमाचली टमाटर की मांग और कीमतों में सीधी कमी दर्ज की जा रही है। हालत यह है कि किसानों को अपनी लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है।
उप सब्जी मंडी धर्मपुर के प्रधान सुंदरम ठाकुर ने बताया कि जहां पिछले वर्ष धर्मपुर मंडी में टमाटर 30 से 40 प्रति किलो तक बिक रहा था, वहीं इस बार इसके दाम घटकर महज 4 से 15 रुपये प्रति किलो रह गए हैं। हालांकि, रिटेल बाजार में आम जनता को टमाटर 40 प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। धर्मपुर मंडी में पिछले एक महीने से लगभग 14 से 15 पंचायतों से किसानों की फसल पहुंच रही है और रोजाना लगभग 2,000 क्रेट टमाटर भरे जा रहे हैं। बारिश के कारण उत्पादन पर भी असर पड़ा है, लेकिन शुरुआती दौर से ही कम दाम मिलने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ेंगी या नहीं, इस पर अनिश्चितता बनी हुई है।