फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers and affected families held a public meeting against illegal mining and blasting.

Solan News: अवैध खनन और ब्लास्टिंग के खिलाफ किसानों व प्रभावित परिवारों ने की जनसभा

Sun, 01 Feb 2026 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers and affected families held a public meeting against illegal mining and blasting.
दाड़लाघाट के घुमरो गांव में प्रभावितों से बातचीत करते पूर्व विधायक अर्की। संवाद
घुमरो गांव में ब्लास्टिंग, खनन और रात्रि माइनिंग, मामले में मजिस्ट्रेट कमेटी गठन की उठाई मांग
विज्ञापन

प्रभावित 65 दिन से कर रहे प्रदर्शन, सरकार व प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट के घुमरो गांव में किसानों और प्रभावित परिवारों ने अंबुजा-अदाणी सीमेंट कंपनी की अवैध ब्लास्टिंग, खनन और रात्रि माइनिंग के विरोध में जनसभा आयोजित की। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार सहित विभिन्न संगठनों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रभावितों ने बताया कि वे कंपनी के खिलाफ 65 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और 42 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी है, लेकिन अब तक न सरकार ने कोई ध्यान दिया और न जिला प्रशासन ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की। जनसभा में प्रभावितों ने मजिस्ट्रेट जांच कमेटी के गठन की मांग की और रात की ब्लास्टिंग, अवैध खनन व नाइट माइनिंग को तुरंत बंद करने की भी मांग की। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि वे हर हाल में प्रभावित जनता के साथ खड़े हैं और सरकार से मांग की कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ तुरंत ठोस कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि संघोईधार में 65 दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन प्रभावित परिवारों की सुनवाई नहीं हुई, जो प्रशासन और कंपनी की मिलीभगत को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मजिस्ट्रेट जांच कमेटी का गठन नहीं किया गया तो वे स्वयं प्रभावित गांवों के साथ धरने पर बैठेंगे। जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा परिहार ने कहा कि कंपनी से फैल रहे धूल-प्रदूषण के कारण महिलाओं और मवेशियों में गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि डेंजर जोन में रहने वाले घरों और प्रभावित परिवारों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए और सेक्टर-2 नीति के तहत चार गुना मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर महिलाएं बड़े स्तर पर आंदोलन में उतरेंगी। सीमेंट उद्योग व माइनिंग प्रभावित मंच के संयोजक संदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष कश्मीर ठाकुर, सचिव धीरज ठाकुर, महासचिव हंसराज सहित अन्य सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जब तक अवैध खनन, नाइट माइनिंग और अनियंत्रित ब्लास्टिंग पर रोक नहीं लगती और प्रभावित परिवारों को न्याय व सुरक्षित पुनर्वास नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। जनसभा में बालक राम शर्मा, कृष्ण चंद्र शर्मा, राकेश ठाकुर, राकेश गौतम, बलदेव ठाकुर, राजेश पुरी, राजेंद्र ठाकुर और भीम शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed