{"_id":"67f132993a804141fa02152d","slug":"faridabad-team-won-the-title-in-mens-kabaddi-competition-solan-news-c-176-1-ssml1041-141095-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुरुष कबड्डी में फरीदाबाद ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुरुष कबड्डी में फरीदाबाद ने जीता खिताब
विज्ञापन
विधायक सुल्तानपुरी ने विजेता टीम को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेले में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब फरीदाबाद टीम ने जीता। इस दौरान विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद इनाम और ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया।
कबड्डी के दूसरे दिन के मुकाबले सुबह 10:00 बजे शुरू हुए। पहला सेमीफाइनल फरीदाबाद और धर्मपुर के बीच हुआ। इसमें फरीदाबाद ने धर्मपुर को 40-27 से हराया और फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल में कमलहीर और पांवटा के बीच खेला गया। इसमें कमलहीर ने 28-11 से मुकाबला जीता। फाइनल फरीदाबाद और कमलहीर टीम के बीच हुआ। इस मुकाबले में फरीदाबाद ने एकतरफा कर दिया और 41-14 से विजयी घोषित हुए। कमलहीर टीम को उपविजेता से संतोष जताना पड़ा। इस दौरान विजेता टीम को मुख्यातिथि ने 21,000 रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15,000 व ट्रॉफी के साथ नवाजा। उन्होंने दोनों टीम को बधाई दी और कहा कि नशे के खिलाफ हमें मिलकर लोगों को जागरूक करना है। बता दें कि प्रतियोगिता में महिला की छह और पुरुषों की 16 टीमों ने भाग लिया था। रविवार को दंगल का आयोजन किया जाएगा।