फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fair price shop will be opened in Dehunghat

Solan News: देहूंघाट में खोली जाएगी उचित मूल्य की दुकान

Mon, 25 Sep 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 25 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
13 अक्तूबर तक आवेदन की अंतिम तिथि, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। उचित मूल्य दुकान के धारक देहूंघाट वार्ड नंबर-1 ने उचित मूल्य की दुकान का त्यागपत्र दिया है। इस कारण अब नए धारक के लिए उचित मूल्य की दुकान खोलने के आवेदन मांगे जा रहे हैं।
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेंद्र कुमार धीमान ने कहा कि उचित मूल्य की दुकान लेने के इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं ऑनलाइन माध्यम से 13 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं emerginghimachal.hp.gov.in वेबसाइट पर अपनी वांछित सूचना व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवेदन प्रपत्र के साथ 10वीं का प्रमाण पत्र और अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, अपंगता, शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं या परिवार के किसी भी व्यक्ति के रोजगार में न होने के संबंधी प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता, विधवा, एकल नारी, बीपीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, परिवार से संबंधित आदि प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए अधिक जानकारी व औपचारिकताओं के संबंध में इच्छुक व्यक्ति या संस्था किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-224114 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed