{"_id":"681b5d82db67efa953095e23","slug":"factory-fire-case-investigation-solan-news-c-176-1-ssml1040-143377-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बंद फैक्टरी में आग कैसे लगी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बंद फैक्टरी में आग कैसे लगी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
अग्निकांड में जिंदा जले कामगारों के शवों का एम्स में हुआ पोस्टमार्टम
मंगलवार को भियुंखरी में तारपीन फैक्टरी में लगी थी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के भियुंखरी स्थित तारपीन (बिरोजा) फैक्टरी में आग से जिंदा जले दोनों कामगारों के शवों का बुधवार को बिलासपुर के एम्स में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। वहीं पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि जब फैक्टरी बंद थी तो आग कैसे लगी।
पुलिस के अनुसार रामशहर के भियुंखरी स्थित बिरोजा फैक्टरी में सो रहे दो मजदूर जिंदा जल गए थे। अग्निकांड में यूपी के जिला गोंडा के तहसील तरबगंज के पहानपुरा गांव के अर्जन कुमार (50) और यूपी के गोंडा जिले के माधोपुर गांव के शिव दयाल (24) की मौत हो गई थी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को नालागढ़ लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने बिलासपुर एम्स में बुधवार को पोस्टमार्टम कराया।
उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।