फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Exhibition of X-ray machine which gives report in one minute held at Dharampur fair

Solan News: धर्मपुर मेले में लगी एक मिनट में रिपोर्ट देने वाली एक्सरे मशीन की प्रदर्शनी

Sat, 05 Apr 2025 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। जिला स्तरीय मनसा माता मेले में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विधायक ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। उन्होंने बीपी व हाथ से किया जाने वाला एक्सरे भी करवाया। स्वास्थ्य रिपोर्ट में सभी रिपोर्ट सही पाई गई। प्रदर्शनी के प्रभारी डाॅ. निशांत ने विधायक को बताया कि हाथ से किए जाने वाली एक्सरे की मशीन जिला में एक ही है। इस मशीन से मेले के बाद जगह-जगह गांव में जाकर लोगों के एक्सरे किए जाएंगे। एक्सरे की खास बात है कि एक मिनट में इसकी रिपोर्ट मिल जाती है। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बंगाल में बुद्धा की बनी कलाकृतियों को भी देखा। कलाकृति बनाने वाली संगीता ने बताया की वह पिछले 20 वर्षों से कलाकृतियां बना रही हैं। इसके अलावा विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने स्कूली बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed