फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Excessive consumption of junk food gives rise to many diseases

Solan News: जंक फूड के अधिक सेवन से कई बीमारियां लेती है जन्म

Fri, 21 Mar 2025 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल नालागढ़ में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर लगी कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सैनिक स्कूल नालागढ़ में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन गौतम और स्वास्थ्य विशेषज्ञ दीपक पठानिया ने किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य पर जागरूकता न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक विकास के लिए भी आवश्यक है। इसके पश्चात नवीन गौतम ने विद्यार्थियों को हाथ धोने की सही विधि, शुद्ध पेयजल का महत्व और स्वच्छता के अभाव में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए सर्वप्रथम प्रसन्न रहने की सलाह दी। दीपक पठानिया ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जंक फूड के अधिक सेवन से कई बीमारियां जन्म लेती हैं और हमें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को सुबह जल्दी उठने, योग करने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। कार्यशाला में प्रभावी प्रदर्शन और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed