फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Excellent facilities will be available in primary schools of the district

Solan News: जिले के प्राथमिक स्कूलों में मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं

Sat, 03 Aug 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 03 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए 17 पाठशालाओं का चयन
विज्ञापन

निजी स्कूलों की तर्ज पर स्मार्ट बनेंगे चयनित स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बुनियादी स्तर की शिक्षा को मजबूत करने के लिए बच्चों को स्मार्ट तरीके से शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिले से 17 प्राथमिक स्कूलों का चयन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए किया गया है। इसमें निजी स्कूलों की तर्ज पर प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम तैयार किया जाएगा। जिसमें बच्चों के लिए एलईडी, खेलने की सामग्री को भी स्थापित किया जा रहा है। शिक्षा को रोचक बनाने के लिए कार्टून दिखाकर और अन्य खेल गतिविधियों से भी बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसमें निजी स्कूलों की तर्ज पर जहां बच्चों को शिक्षा मिलेगी वहीं स्मार्ट कक्षाओं से रट्टा प्रणाली को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के जरिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए स्मार्ट क्लास के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से इन स्कूलों को लैस किया जा रहा है। प्रथम चरण में जिले से 17 स्कूलों का चयन किया गया है। जिसमें रामशहर शिक्षा खंड से प्राथमिक स्कूल भयूंखरी, धुंदन से बागा, अर्की से अर्की स्कूल, रामशहर शिक्षा खंड से भुंड और मानपुरा, धर्मपुर से प्राथा स्कूल, अंहेच, नेरीकला, बरोटी, नालागढ़ से कुमारहट्टी, रामशहर से जुभकर, नालागढ़, कंडाघाट से बिणु, कंडाघाट और सोलन से सेरी और सोलन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इन स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर योग्य शिक्षकों के चयन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि चयनित स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधा प्रदान की जाएगी। स्मार्ट कक्षाओं से पढ़ाई कर रट्टा प्रणाली को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed