{"_id":"61bb80c272a40322b32e6e3d","slug":"ex-servicemen-of-13-dogra-regiment-felicitated-on-vijay-divas-in-nalagarh-solan-news-sml393574022","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में शिरोमणि दिवस की स्वर्ण जयंती पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में शिरोमणि दिवस की स्वर्ण जयंती पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
विज्ञापन
नालागढ़ में विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिक। संवाद
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में 13 डोगरा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक लक्की 13 की ओर से विजय दिवस को शिरोमणि दिवस की स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया गया। स्वारघाट मार्ग पर रिवर व्यू होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में हिमाचल के अतिरिक्त पंजाब के पूर्व सैनिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कैप्टन मेहर सिंह रहे जबकि हवलदार माया राम विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।
सबसे पहले परिसर में बनाए गए शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके बाद शहीद जवानों के परिजन पंदल के शहीद कुलदीप कौशल के पिता रामसिंह कौशल, दभोटा के शहीद गुरदीप सिंह के पिता मोहन लाल, पंदल के ही शहीद प्रदीप के पिता जगरनाथ कौशल और लुहारघाट के शहीद राम रतन को सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त नालागढ़ पूर्व सैनिक लीग के संयोजक कैप्टन डीआर चंदेल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक सूबेदार मेजर रूपलाल चंदेल ने शिरोमणि विजय के विषय में 13 डोगरा रेजिमेंट की भूमिका के बारे में बताया कि इस युद्ध में 13 डोगरा को तीन वीर चक्र और तीन सेना मेडल के अतिरिक्त अनेक अवार्ड मिले थे।
विज्ञापन
नालागढ़ पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवराम ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए लक्की 13 को बधाई दी। हवलदार राम लाल ठाकुर ने प्रभावी मंच संचालन किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर रूपलाल चंदेल और हवलदार रामलाल ठाकुर के अलावा कैप्टन श्याम लाल, कैप्टन भूमि सिंह, सूबेदार सुच्चा सिंह चंदेल, सुभाष चंदेल, नायब सूबेदार रामकिशन शर्मा, सूबेदार तारा सिंह, हवलदार गीता राम वर्मा, नायक मोहन कौशल, नायक सूबेदार जिंदर सिंह, नायक वीरेंद्र सिंह, नायक बलविंदर सिंह, हवलदार मोहनलाल, बलबीर सिंह के अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे।