फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ex employee stabbed Hotel manager

नौकरी से निकाले युवक ने दोस्त के मिलकर होटल मैनेजर पर किया तेजधार हथियार से हमला

Thu, 28 Nov 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
सोलन। मधुबन कॉलोनी सोलन में एक निजी होटल के मैनेजर को तेजधार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना बुधवार देर रात की है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में मैनेजर की गर्दन, कान, ठोड़ी पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

यहां पर उक्त व्यक्ति की गंभीर स्थिति में उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने वीरवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान प्रतीक निवासी गांव बावरा डाकघर चंबाघाट व अक्षत निवासी सूर्या किरण कॉलोनी चंबाघाट के रूप में हुई है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी अक्षत मैनेजर के अधीन होटल में कार्यरत था। कुछ दिन पहले मैनेजर ने उसे काम से निकाल दिया। इसके चलते आपसी रंजिश के तहत उक्त युवक ने अपने एक अन्य साथी प्रतीक के साथ मिलकर मैनेजर पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोलन के सेंटा रोजा का मैनेजर स्टीफन जब बुधवार देर रात अपने काम से वापस घर आ रहा था तो मधुबन कॉलोनी के समीप अपनी गाड़ी को पार्क करने लगा। घात लगाकर बैठे दोनों आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना में मैनेजर की गर्दन, कान, ठोड़ी पर चोटें आई हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि मैनेजर पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले आरोपियों में से एक युवक उसी होटल में कार्य करता था और दो-तीन दिन पहले उसे होटल से निकाला गया था। इसके बाद उक्त युवक ने अपने साथी के साथ मैनेजर पर हमला किया है। इसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल व्यक्ति का आईजीएमसी शिमला में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed