{"_id":"69a1f0db821c20f85a04d52b","slug":"every-office-bearer-of-the-cell-will-associate-ten-cow-protectors-with-him-solan-news-c-176-1-ssml1044-164137-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रकोष्ठ का हर पदाधिकारी दस गोसेवकों को अपने साथ जोड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रकोष्ठ का हर पदाधिकारी दस गोसेवकों को अपने साथ जोड़ेगा
विज्ञापन
बद्दी में भाजपा प्रदेश गोवंश प्रकोष्ठ की परिचय व प्रशिक्षण बैठक में गोवंश को बचाने पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के मलकू माजरा में भाजपा प्रदेश गोवंश प्रकोष्ठ की परिचय एवं प्रशिक्षण बैठक हुई। इसमें प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को गोवंश बचाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में प्रकोष्ठ के राज्य भर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मलकू मजारा के हरे कृष्णा गोशाला में आयोजित प्रकोष्ठ के परिचय व प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल रहे। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर प्रकोष्ठ के प्रत्येक पदाधिकारी दस-दस गोसेवकों को अपने साथ जोड़ेंगे। गोसेवकों की टीम समाज में जन जागरण अभियान चलाएगी। अभियान के तहत गो सेवा, गो रक्षा व गो संवर्धन का कार्य के साथ साथ लोगों को गोवंश की रक्षा के लिए जागरूक करेगी। बैठक में प्रदेश में इस कल्पना को मूर्तरूप देने के लिए प्रकोष्ठ को यह कार्य सौंपा गया है। इससे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल हरे कृष्णा गोशाला में गायों के बीच गए और वहां पर गोपूजा भी की। गोशाला में पल रही गायों के रखरखाव की उचित व्यवस्था को लेकर उन्होंने खुशी जताई। उसके बाद राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन किए। इस मौके पर गोशाला कमेटी की ओर से लंगर की भी व्यवस्था की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, विनोद चंदेल, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, लखविंद्र सिंह राणा, गोसेवा प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक अशोक शर्मा, जिलाध्यक्ष रतन पाल, मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता, जिला उपाध्यक्ष गुरमैल चौधरी, डीआर चंदेल, जिला कार्यकारिणी का सदस्य कृष्ण कौशल, राजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।
घायल गोवंश के लिए दिया वाहन
डॉ. राजीव बिंदल ने इस मौके पर घायल गोवंश को ढोने के लिए वाहन का जनता को समर्पित किया। यह वाहन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुरमैल चौधरी ने गोवंश की सेवा के लिए उपलब्ध कराया। सड़क दुर्घटना व बीमार गोवंश की सेवा के लिए इसे प्रयोग में लाया जाएगा। बीबीएन में सड़क दुर्घटनाओं में काफी गोवंश सड़क पर घायल होते है। इस वाहन से समय पर उपचार व गोशाला पहुंचाने में मदद मिलेगी।