फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Every bed in Nalagarh hospital to be connected with oxygen supply soon

नालागढ़ अस्पताल में हर बेड पर मिलेगी ऑक्सीजन की सुविधा

Fri, 25 Feb 2022 06:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ अस्पताल में अब हर बेड पर रोगियों को ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। एसएल ग्रुप एवं क्रिएटिव स्टाइलो पैक कंपनी सीएसआर के तहत योजना को अमली जामा पहनाएगी। इस पर 16 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। चार सप्ताह के भीतर यह सुविधा हर रोगी को मिलेगी।
नालागढ़ में छह सौ लीटर प्रति मिनट की क्षमता का अपना ऑक्सीजन प्लांट है। यहां पर अभी भी रोगियों को जरूरत पड़ने पर सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जाती है। कई बार सक्शन की जरूरत पड़ती है तो मशीन को उठाकर रोगी के बेड तक पहुंचाना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

ऑक्सीजन पाइप के साथ सक्शन पाइप भी रोगी के बेड तक पहुंचेगी। अगर रोगी को इसकी जरूरत पड़ती है तो उसे तुरंत उपलब्ध करवाई जाएगी। नालागढ़ अस्पताल में यह सुविधा मिलने से सैकड़ों रोगियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ के बीएमओ डॉ. अजय पाठक ने बताया कि उन्होंने एसएल ग्रुप के सामने यह प्रस्ताव रखा जिसे मंजूरी मिल गई है। हर बेड तक ऑक्सीजन पाइप जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है जिसे चार हफ्ते में पूरा कर दिया जाएगा। अब यह सुविधा ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, इमरजेंसी और सामान्य वार्ड में शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed