फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Entry fee of buses increased in Solan bus stand, 100 rupees will have to be paid instead of 70

लोगों को विकास की धारा से जोड़ रही सरकार : शांडिल

Sun, 02 Jul 2023 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बोले- सड़कें, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं देना लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोगों को विकास की धारा से जोड़ने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का सीध फायदा लोगों तक पहुंचना शुरू भी हो गया है। सरकार प्रदेश के प्रत्येक गांव तक सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए काम कर रही है। यह बात स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कोठों पंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने कोटी कलां गांव में 11 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास तभी संभव है जब गांव विकसित होते हैं। राज्य के सभी गांवों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कें, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है ताकि लोगों का जीवन सरल बन सके। इसके लिए सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कोठी कलां गांव तक सड़क बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयारी करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण के आरंभिक कार्य के लिए 10 लाख रुपये देने का आश्वासन भी दिया। सामुदायिक भवन कोटी कलां के रखरखाव के लिए 1.50 लाख रुपये अतिरिक्त धनराशि के रूप से देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयवंती, उपप्रधान सुनील ठाकुर, उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed