{"_id":"570e7eac4f1c1b2a584a6ba0","slug":"encrohment-destroy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के तोड़े अवैध कब्जे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के तोड़े अवैध कब्जे
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन ने एनएच के किनारे किए अतिक्रमण पर बिना पूर्व सूचना के अचानक कार्रवाई करते हुए बुलडोजर फेर दिया। बुधवार दोपहर हुई इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। प्रशासन ने इस दौरान झुग्गियों और ढाबों समेत पक्के निर्माणों को तोड़ डाला। इस दौरान कुछ कब्जाधारियों को तो सामान तक हटाने का मौका भी नहीं मिला। प्रशासन की इस कार्रवाई की जद में कुछ रसूखदारों के निर्माण कार्य भी आए हैं।
प्रशासन का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। सभी के लिए नियम एक समान हैं। किसी तरह के दबाव में न आकर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। बुधवार को डीसी के निर्देशानुसार यह कार्रवाई एसडीएम एकता काप्टा की अगुवाई में की गई।
विज्ञापन
30 से अधिक कच्चे-पक्के अतिक्रमण तोड़े
बुधवार दोपहर करीब एक बजे के बाद एनएच स्थित सब्जी मंडी से कथेड़, चंबाघाट सड़क किनारे करीब 30 पक्के और कच्चे ढारों पर प्रशासन ने जेसीबी फेर दी। प्रशासन के साथ पुलिस और एनएच विंग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पुलिस टीम भी मौके पर स्थिति को नियंत्रण करने के लिए मौजूद रही। कब्जा धारकों का आरोप है कि उन्हें प्रशासन की ओर से कोई पूर्व नोटिस नहीं दिए गए। प्रशासन का कहना है कि निर्देशानुसार सरकारी जमीन पर बने कब्जों पर त्वरित कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
पूरे जिले में चलेगी यह मुहिम : डीसी
डीसी सोलन डा. राकेश कंवर ने कहा कि पूरे जिला में सरकारी जमीनें कब्जाने वालों पर कार्रवाई होगी। शहर में यह मुहिम दोहरीदीवार, चंबाघाट से लकर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ जिला भर में चलेगी। निर्देशानुसार बिना पूर्व नोटिस के सरकारी जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई का अधिकार है। एनएच या संबंधित विभागों के साथ मिलकर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। पुलिस की मदद भी ली जाएगी।
कई नेताओं का दखल, हाथ पांव फूले
जिला सोलन में सरकारी जमीन कब्जाने वाले कई रसूखदार भी हैं। कई राजनेताओं के आशीर्वाद के तले कब्जाई जमीनों पर कारोबार भी फल फूल रहा है। लेकिन बुधवार को हुई प्रशासन की कार्रवाई से कई बड़े लोगों के हाथ पांव फूलने लगे हैं। हालांकि इससे पहले भी प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ी थी लेकिन प्रशासन कामयाब नहीं हो सका। कार्रवाई से पहले ही मुहिम को राजनैतिक दबाव के चलते रोकना पड़ा था।