फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Employees Insurance Corporation prepared 30 bed hospital in Kala Amb

Solan News: कालाअंब में कर्मचारी बीमा निगम ने तैयार किया 30 बिस्तर का अस्पताल

Fri, 31 Jan 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Employees Insurance Corporation prepared 30 bed hospital in Kala Amb
ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक अशोक कुमार कालाअंब अस्पताल का निरीक्षण करते हुए। संवाद
अब कामगारों को उपचार के लिए बद्दी नहीं जाना पड़ेगा
विज्ञापन

मार्च माह में अस्पताल के शुरू करने की है उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। कर्मचारी बीमा निगम ने अब सिरमौर के कालाअंब में 30 बिस्तर का अस्पताल बना दिया है। अब अस्पताल में केवल उपकरण की खरीदने बाकी है। मार्च माह में इसे कामगारों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय निदेशक अशोक कुमार व नॉर्थ जोन मेडिकल आयुक्त ड़ॉ. वनोरा ई. नोनगुरम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और बचे हुए काम को जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए। क्षेत्रीय निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सिरमौर के कामगार को अपने उपचार के लिए भी बद्दी के काठा अस्पताल में आना पड़ता था लेकिन अब उन्हें अपने ही जिले में उपचार की सुविधा मिलेगी। कालाअंब में 97 करोड़ की लागत से 30 बैड का अस्पताल तैयार किया है। इस अस्पताल का धीरे-धीरे से विस्तारीकरण किया जाएगा। पहले पचास और उसके बाद इसे बढ़ाकर सौ बिस्तर तक पहुंचाया जाएगा। क्षेत्रीय निदेशक के अस्पताल में हुए निर्माण कार्य पर संतोष जाहिर किया और बचे हुए कार्य को जल्द ही पूरा करने का आदेश जारी किए है। उनका लक्ष्य है कि इसे मार्च माह इस अस्पताल को उद्घाटन करा कर इसे कामगारों को समर्पित कर दिया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता राजीव दीक्षित, एएसआईसी के सहायक अभियंता यामिनी नारंग, कालाअंब अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक एसडी शर्मा भी उपस्थित रहे।

उद्यमियों को भी मिलेगा फायदा: राजू
उधर, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सचिव राजू भारद्वाज व प्रदेश इकाई के सदस्य मेला राम चंदेल ने कहा कि यह अस्पताल छह माह पूर्व बनकर तैयार हो गया है। लेकिन इसके उद्घाटन में हो रही देरी से कामगार उनके आश्रित दुविधा में है। इस अस्पताल के चालू होने से औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ-साथ पांवटा साहिब के उद्यमियों को भी इसका फायदा होगा।
विज्ञापन

ओमपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed