फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Electricity will remain closed in many areas of Baddi on February 2.

Solan News: 2 फरवरी को बद्दी के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

Fri, 31 Jan 2025 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बद्दी (सोलन)। आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत बद्दी के कुछ क्षेत्रों में 2 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने बताया कि 2 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक साई, थाना, लोधीमाजरा, जटीमाजरा, नंदपुर, जोड़ियां, पंगा, ठेडा, शाहपुर, डोडवाल, बूथगढ़, किशनपुरा, ढेला, कौंड़ी, मानकपुर, बनवीरपुर, रोहतवाला, कुईवाला, बसोला, रायपुर, झखोली, मानपुरा इत्यादि क्षेत्रों तथा इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 2 फरवरी, को दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक हरायपुर और केवी उप केंद्र हरायपुर से संचालित औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मलपुर, संधोली, पुलिस थाना बद्दी, भूड बस अड्डा, उपरला भूड, तहसील कार्यालय बद्दी, अस्पताल बद्दी, बद्दी वार्ड नंबर-1, शीतलपुर और इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। दीपक वर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed